IBC24 Exclusive : सुकमा मुठभेड़ के दौरान एयरफोर्स ने दिखाई थी दिलेरी, जवानों ने खेत में कराई हैलीकॉप्टर की लैंडिंग, देखिए वीडियो

IBC24 Exclusive : सुकमा मुठभेड़ के दौरान एयरफोर्स ने दिखाई थी दिलेरी, जवानों ने खेत में कराई हैलीकॉप्टर की लैंडिंग, देखिए वीडियो

IBC24 Exclusive : सुकमा मुठभेड़ के दौरान एयरफोर्स ने दिखाई थी दिलेरी, जवानों ने खेत में कराई हैलीकॉप्टर की लैंडिंग, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 27, 2018 3:55 pm IST

सुकमा। सोमवार को जिले के साकलेर मे हुए मुठभेड़ में एयरफ़ोर्स ने दिलेरी दिखाते हुए घटनास्थल के नज़दीक ही हेलीकॉप्टर MI17 की लैंडिंग कराई थी। ये हेलीकॉप्टर शहीद जवानों और मारे गए नक्सलियो के शवों को लेने पहुंचा था। इस नक्सलगढ़ मे हेलिकॉप्टर लैंडिंग का विडियो IBC24 को मिला है।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर की एक खुले खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी। इस दौरान  डीआरजी जवानों की कड़ी सुरक्षा थी। एयरफ़ोर्स के जवानों की सुझबूझ के चलते खुले खेत में लैंडिंग संभव हुई थी।

बता दें कि इस मुठभेड़ में डेढ़ दर्जन नक्सली मारे गए थे। जबकि दो डीआरजी के जवान भी शहीद हो गए। एसटीएफ, डीआरजी और तेलंगाना की ग्रेहाउंड ने मिलकर 8 नक्सल प्रभावित जिलों में प्रहार 4 शुरू किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए थे। मारे गए नक्सलियों में ऑपरेशन दो बड़े कमांडर भी थे। मुठभेड़ में तांती भीमा और राजे गगनपल्ली ढेर हुए हैं। इन दोनों पर दोनों पर 8-8 लाख रू का इनाम था।

यह भी पढ़ें : हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का रंगारंग शुभारंभ, शाहरुख और माधुरी ने दी प्रस्तुति, एआर रहमान की धुन पर झूमे दर्शक 

देखिए हेलीकॉप्टर लैंडिंग का एक्सक्लूसिव विडियो

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/mBYCQqVb9kU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में