9 टीआई किए गए इधर से उधर, जानिए कौन कहां

9 टीआई किए गए इधर से उधर, जानिए कौन कहां

9 टीआई किए गए इधर से उधर, जानिए कौन कहां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: August 3, 2018 10:00 am IST

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने 9 थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार चाम्पा टीआई को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी तरह निरीक्षक राजेश चौधरी रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी चाम्पा पदस्थ किया गया है। प्रदीप आर्य चाम्पा से रक्षित केंद्र, राजेश श्रीवास्तव रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी नवागढ़ भेजे गए हैं। जबकि विनोद मंडावी को अकलतरा से थाना प्रभारी डभरा, परिवेश तिवारी रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी अकलतरा, कार्तिकचंद गोइंन रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बिर्रा तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें : बिल भुगतान के लिए अस्पताल ने बंधक बनाया बच्चे का शव, जानिए कहां का है मामला

सूची के मुताबिक चुन्नू तिग्गा थाना प्रभारी मुलमुला को थाना प्रभारी सारागांव, शत्रुघ्न राजपूत रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बाराद्वार। उप निरीक्षक के पी टंडन को थाना प्रभारी बिर्रा से थाना प्रभारी मुलमुला पदस्थ किया गया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में