विधानसभा में आज हंगामे के आसार, भाजपा ने अपने विधायकों को गैरहा​जिर नहीं रहने का सुनाया फरमान

विधानसभा में आज हंगामे के आसार, भाजपा ने अपने विधायकों को गैरहा​जिर नहीं रहने का सुनाया फरमान

विधानसभा में आज हंगामे के आसार, भाजपा ने अपने विधायकों को गैरहा​जिर नहीं रहने का सुनाया फरमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 9, 2019 4:29 am IST

भोपाल। मप्र विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच बीजेपी विधायक दल ने विधायकों को अलर्ट किया है कि बिना सूचना कोई भी बीजेपी विधायक गैरहाजिर नही रहेगा। जाहिर है बीजेपी सरकार पर काफी आक्रामक रूख अपना सकती है।

read more : मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी जेसीसीजे, भाजपा से मदद की आस

इधर कांग्रेस ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिये कमर कस ली है। प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी के अलावा कर्जमाफी और पेट्रोल डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर हंगामा हो सकता है। बता दें कि केंद्रीय बजट में पेट्रोल—डीजल के दाम में एक रूपए की वृद्धि की गई है लेकिन प्रदेश में लगभग चार रूपए इनकी कीमतें बढ़ गई है जिसे लेकर भाजपा हंगामा कर सकती है।

read more : नक्सल सहयोगी दंपति एटीएस के हत्थे चढ़ा, भोपाल के शाहपुरा में ​पहचान छिपाकर रह रहे थे आरोपी

वहीं विधानसभा में विधायकों के गर्भ गृह में प्रतिबंध के मामले में विपक्ष के भारी विरोध के बाद समिति ने अपना फैसला वापस ले लिया है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी विरोध जताया था। गौरतलब हे कि विधानसभा की नियम समिति ने प्रस्ताव तैयार किया था। ​जिसमें गर्भ गृह में जाकर विरोध करने पर प्रतिबंध लगाया गया था, इस पर विपक्ष ने तर्क देते हुए कहा है कि गर्भ गृह में जाकर अपना विरोध जताना विधायक का अधिकार है। ऐसा प्रतिबंध उचित नही है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/gZvue2INE7w” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com