कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, 19 घायल

कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, 19 घायल

कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, 19 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 10, 2021 7:07 pm IST

मथुरा, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलां क्षेत्र में अजीजपुर के निकट कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में ट्रॉली में सवार दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

Read More News : लोक सेवा गारंटी का झूठ!, मैसेज पर भरोसा मत करना

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग पलवल (हरियाणा) के जनोली से शादी में न्योता देने छाता के बरौली गांव आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय एवं छाता के केडी अस्पताल मे भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Read More News :  छत्तीसगढ़ में आज 9 कोरोना मरीजों की मौत! 222 नए मरीज मिले, 312 हुए डिस्चार्ज…देखिए जिलेवार

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर दो बजे हुई।

Read More News :  नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात ITBP के जवान ने की आत्महत्या, यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था जवान


लेखक के बारे में