तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले 16 लोग ट्रैस, अन्य लोगों की तलाश जारी

तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले 16 लोग ट्रैस, अन्य लोगों की तलाश जारी

तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले 16 लोग ट्रैस, अन्य लोगों की तलाश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 15, 2020 10:02 am IST

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले 16 लोगों को ट्रैस किया गया है। वहीं अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है, सुपेला टीआई गोपाल वैश्य ने जानकारी दी है।

ये भीे पढ़ें:प्रदेश के इन दो मेडिकल संस्थानों को मिली कोविड 19 जांच की मंजूरी, प्रदेश में 9 हुए जांच केंद्र

मरकज से लौटने वाले जमातियों के अलावा जिला प्रशासन इनके संपर्क से दूसरे लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। इसके पहले 9 जमातियों को क्वारेंटाइन किया गया था। क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों से भी प्रशासन सहयोग मांग रहा है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 9 में से आठ को दिल्ली से लौटे 1 महीने हो गए हैं। पॉजीटिव होने की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

ये भीे पढ़ें: प्रदेश में आज से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

बता दें कोरबा में मिले कोरोना पॉजिटिव लोंगों में ज्यादातर लोगों का संबंध जमातियों से है, जिसके बाद प्रदेश भर में जमातियों से संबंध रखने वालों की तलाश की जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण को आगे रोका जा सके।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com