टुकनी और नगाड़ा बजा कर सफाई के लिए जगाया युवा कांग्रेस ने

टुकनी और नगाड़ा बजा कर सफाई के लिए जगाया युवा कांग्रेस ने

टुकनी और नगाड़ा  बजा कर सफाई के लिए जगाया युवा कांग्रेस  ने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 9, 2017 7:54 am IST

राजनांदगांव। शहर की सफाई व्यवस्था से परेशान नागरिको को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी और  युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन देने जाने के लिए युवाओ ने अपना अनोखा अंदाज रखा हुआ था। शहर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था को लेकर हाथों में कचरों से भरी हुई टुकनी और नगाड़ा  बजाते एवं नारेबाजी करते हुए ये निगम को जगाने पहुंचे और निगम आयुक्त को  ज्ञापन दिया। ज्ञात हो की पिछले साल  स्वच्छता रैंकिंग के लिए रेलवे प्रशासन ने देशभर के करीब 407 ए-1 और ए क्लास स्टेशनों का सर्वे किया था। जिसमे राजनांदगांव को 214वें स्थान पर था.


लेखक के बारे में