महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में दो नक्सली पकड़े गए

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में दो नक्सली पकड़े गए

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में दो नक्सली पकड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 11, 2021 4:55 pm IST

नागपुर, 11 फरवरी(भाषा) पूर्वी महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलू कुडियामी (20) और मदन्या उर्फ सूर्या तलांडी (38) को नौ फरवरी को भंगारमपेठा क्षेत्र के कुर्ताघाट जंगल से पुलिस और दमरांचा पुलिस दस्ते के सी-60 कमांडो के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

कुडियामी 2018 से नक्सलियों के सांद्रा दलम के साथ काम कर रहा था और 2019 की कुर्ताघाट नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में शामिल था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तलांडी 2005 में नक्सलियों में शामिल हो गया और वर्तमान में इद्दापल्ली जन मिलिशिया कंपनी का ‘सेक्शन कमांडर’ था।

दोनों के खिलाफ गडचिरोली जिले और पड़ोसी छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

भाषा शुभांशि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में