किशोरी से बलात्कार के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा

किशोरी से बलात्कार के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा

किशोरी से बलात्कार के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 2, 2021 6:46 am IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), दो जून (भाषा) बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी गत 29 मई की रात शौच के लिए गई थी। तभी उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले राजेश यादव और आकाश यादव किशोरी को पकड़कर एक सुनसान जगह पर ले गये और दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ बलात्कार के आरोप और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में