केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का रायपुर दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का रायपुर दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का रायपुर दौरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 7, 2018 11:35 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल अग्रवाल रविवार सुबह रायपुर पहुंचे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद रमेश बैस और बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रामलाल अग्रवाल 3 दिवसीय दौरे पर रायपुर आए हैं। वहीं, नड्डा आज रात तक लौट जाएंगे, नड्डा और रामलाल अग्रवाल आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए पहुंचे हैं।

ग्राम पंचायतों से पैसे मांगने वाले सरकार के फैसले के खिलाफ एक हुए सरपंच 

एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। केंद्र सरकार दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आयुष विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शिरकत की।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में