Patna Train Delayed: ट्रेन लेट होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखते ही देखते स्टेशन पर मच गया बवाल, पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

Patna Train Delayed: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस समय बवाल मच गया जब, ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया।

Patna Train Delayed: ट्रेन लेट होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखते ही देखते स्टेशन पर मच गया बवाल, पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

Patna Train Delayed/Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 14, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: June 14, 2026 9:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा किया
  • पथराव और तोड़फोड़ में रेल IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए
  • स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लिया

Patna Train Delayed: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस समय बवाल मच गया जब, ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एक IG लेवल के अधिकारी भी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर की कोशिश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज बिहार (Patna Train Delayed) में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों और अभ्यर्थियों ने हंगामा और हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह ट्रेनों की देरी से पहुंचना था, जिससे छात्र और अभ्यर्थी भड़क गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को रोक दीं और तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Patna Train Delayed पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, फायरिंग की और लाठीचार्ज भी किया। इस घटना में रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने परीक्षा को रद्द करने की मांग कर दी। इस घटना के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए और रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

 

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.