उप्र : संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका
उप्र : संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका
अमेठी (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के मजरे कटारी में संदिग्ध परिस्थितियों में 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। यह शव घर के सामने बने कमरे में पाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिवशंकर मिश्र का शव शुक्रवार की शाम को घर के सामने बने कमरे में मिला है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस आवश्यक औपचारिकता पूरी कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
भाषा सं आनन्द शफीक

Facebook


