उप्र: मुजफ्फरनगर में चार लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

उप्र: मुजफ्फरनगर में चार लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

उप्र: मुजफ्फरनगर में चार लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: April 12, 2021 10:00 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र),12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने चार लाख रुपये कीमत की अवैध शराब सोमवार को जब्त की, जिसे हरियाणा से कथित रुप से तस्करी कर राज्य में लाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने पानीपत-खतिमा राजमार्ग पर एक ट्रक को रोका और घृत कुमारी (एलोवेरा) के पौधों के नीचे छुपा कर रखे गए अवैध शराब के 108 कार्टन जब्त कर लिए।

उन्होंने कहा कि इस बाबत हरियाणा निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अवैध शराब के खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया है।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में