उत्तर प्रदेश : एक कुंतल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : एक कुंतल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : एक कुंतल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 11, 2021 10:47 am IST

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), 11 जून (भाषा) जिले पुलिस ने दौलतपुर चकई तिराहे पर एक जीप में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कुंतल गांजा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कर्पियो जीप में भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ लोग तस्करी के लिए दिल्ली जा रहे हैं। राजेपुर के थाना प्रभारी देवेश कुमार ने घेराबंदी कर तस्करों को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखंड प्रताप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, अजीत और अंकित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से अलग-अलग पैकेटो में बंद लगभग एक कुंतल गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गयी है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में