ट्रक से टक्कर के बाद बारातियों को ले जा रही वैन पुल से नीचे गिरी, 2 की मौत 6 घायल

ट्रक से टक्कर के बाद बारातियों को ले जा रही वैन पुल से नीचे गिरी, 2 की मौत 6 घायल

ट्रक से टक्कर के बाद बारातियों को ले जा रही वैन पुल से नीचे गिरी, 2 की मौत 6 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 12, 2020 8:13 am IST

बलिया (उप्र),12 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बगही गांव में शुक्रवार रात बारातियों को ले जा रही एक वैन के ट्रक से टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरने से वैन चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए ।

ये भी पढ़ें- 31 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, पुणे निगम प्रशासन ने जारी किया निर्देश

पुलिस के अनुसार जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के बगही गांव में गड़वार-सुखपुरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात बारातियों को ले जा रही एक वैन विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टक्कर के बाद पुल से नीचे गिर गई, जिसमें वैन चालक शिवकुमार चौहान (52) और रामेश्वर राजभर (58) की मौत हो गई तथा

महावीर, परशुराम, मंगलदेव,पिंटू तिवारी, अनिल, व धीरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन के जबाव में कृषि मंत्री ने शुरु किया खेत पर चर्चा अभियान,

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


लेखक के बारे में