मनचलों से परेशान युवती ने दिखाई हिम्मत,वीडियो वायरल

Ads

मनचलों से परेशान युवती ने दिखाई हिम्मत,वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - December 1, 2018 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

कटनी। मनचलो को सबक सिखाने एक लड़की ने ऐसा काम जिसे देखकर हर लड़की को शिक्षा मिलेगी की रोड रोमियो को कैसे सबक सिखाया जाये।बताया जा रहा है कि स्कूटी से जा रही एक लड़की का कुछ मनचले पीछा करने लगे साथ ही उसे कमेंट भी कर रहे थे जिससे परेशान युवती ने उन लड़को को सबक सिखाने की सोची।

 

बहुत देर से पीछा कर रहे बाइक सवार लड़के से परेशान लड़की ने जब स्कूटी रोककर उन्हें पकड़ना चाहा तो वो बचते हुए शहर की एक मिठाई दुकान में घुसकर बैठ गया। उसके बाद पीछा करते हुए लड़की भी दुकान के अंदर जा पहुंची जहाँ उसने लड़के की जमकर पिटाई कर दी । हंगामा बढ़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पहुंची डायल हंड्रेड ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि छेड़छाड़ के इस मामले में लड़की ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नही कराई है । इस पूरे वाक्ये को मौके पर मौजूद लोंगो ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया । जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ।