स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, सिक्किम की 9 लड़कियां पकड़ी गई
स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, सिक्किम की 9 लड़कियां पकड़ी गई
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा की आड़ जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाभोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कलर मॉल स्थित डियाज स्पा और अक्षत टावर पचपेड़ी नाका के फ्रेगनेन्स स्पा में दबिश दी तो गोरखधंधे का खुलासा हुआ।
देखें वीडियो –
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यहां से 9 लड़कियां को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी युवतियां सिक्किम की रहने वाली है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने दोनों स्पा की सील कर दिया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यहां हाईप्रोफाइल रैकेट चल रहा था, जिसमें शहर के कई हाईप्रोफाइल लोगों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


