अय्याश बाप की नजर थी बेटी पर, तो पत्नी ने उठाया यह कदम
अय्याश बाप की नजर थी बेटी पर, तो पत्नी ने उठाया यह कदम
जबलपुर। अगर एक पति अपनी ही बेटी की आबरू से खेलने लगे तो आखिर पत्नी क्या करे। जबलपुर में स्वास्थय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शफात उल्लाह ख़ान की पत्नी ने ऐसे ही हालातों में अपने पति के कत्ल को ही जायज़ माना। जी हां! जबलपुर के डॉक्टर शफात उल्लाह खान की हाईप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली गई है। डॉक्टर खान की हत्या गुजरात से सुपारी किलर बुलवाकर उसकी ही पत्नी और भतीजी ने की थी क्योंकि वो डॉक्टर खान की अय्याशियों से आजिज़ आ चुकी थीं।
जबलपुर के नेपियर टाऊन इलाके में 12 जून की शाम हुई स्वास्थय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शफात उल्लाह खान की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। जांच में जुटी पुलिस की एसआईटी ने पाया कि वारदात को लूट की शक्ल लेने की कोशिश ज़रुर की गई लेकिन मामला साजिशन हत्या का ही है। वारदात के मुताबिक 12 जून की शाम 2 युवक नेपियर टाऊन के कृतिका अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर खान के फ्लैट में घुसे थे। आरोपियों ने घर में मौजूद डॉक्टर खान की पत्नी, बेटे और बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया था जबकि डॉक्टर खान की हत्या करते हुए घर से जेवरातों और महज़ दस हज़ार रुपयों की लूट कर फरार हो गए थे। जांच में जुटी टीम को इसी बात से शक शुरु हुआ कि आखिर इतनी गंभीर वारदात में परिवार के किसी सदस्य को खरोंच भी क्यों नहीं आई।
यह भी पढ़ें : जूम एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित
पुलिस ने परिवार से जुड़े सभी लोगों की जानकारी निकाली और उनसे पूछताछ शुरु की। पूछताछ में डॉक्टर खान की पत्नी की भतीजी नंदिनी ने कहा कि वो वारदात के वक्त अपने पति के साथ गुजरात में थी। पुलिस के सायबर एक्सपर्ट ने नंदिनी की मोबाईल लोकेशन से चंद मिनटों में पता लगा लिया कि वो झूठ बोल रही है क्योंकि उसकी मोबाइल लोकेशन घटना के दिन जबलपुर में ही पाई गई।
फिर क्या था जब पुलिस ने नंदिनी से सख्ती से पूछताछ शुरु की तो ऐसे राज़ खुलने लगे जिसे सुनकर ही कलेजा कांप जाए। जांच टीम को पता चला कि डॉक्टर खान की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी आयशा और भतीजी नंदिनी ने गुजरात से सुपारी किलर बुलवाकर करवाई थी। नंदिनी से पहले ही दुष्कर्म की कोशिश कर चुका डॉक्टर खान बेहद अय्याश था जिसने अपनी सगी बेटी पर भी बुरी नज़र डालनी शुरु कर दी थी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर बोले रमन- संविधान के साथ सबसे ज्यादा तोड़मरोड़ Congress ने ही किया घर में फिर दुष्कर्म की वारदात होने से पहले पत्नी आयशा और गुजरात में मौजूद भतीजी नंदिनी ने आपस में बात की और डॉक्टर खान को जान से मारने की साजिश बना डाली। घटना के दिन गुजरात से भतीजी नंदिनी अपने पति पवन विश्वकर्मा और दो सुपारी किलर्स राजेन्द्र और धीरज को लेकर जबलपुर आई और फिर 50-50 हज़ार रुपयों की सुपारी लेकर राजेन्द्र और धीरज ने घर में लूट की वारदात को शक्ल देते हुए डॉक्टर खान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस ने डॉक्टर खान की पत्नी आयशा और नंदिनी सहित आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी फरार हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


