Asian Games 2026 India Gold Medal: एशियन गेम्स में महिला कबड्डी ने जीत गोल्ड मेडल.. इस टीम में कोरबा की बेटी संजू भी, CM साय ने खुद ही किया कॉल
भारत के झोली में पदकों में इजाफा हुआ है। फिलहाल भारत के खाते में 28 पदक है। इनमें 4 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल है। पदक तालिका में पहले पायदान पर 105 स्वर्ण पदक के साथ चीन सबसे ऊपर है। उन्होंने अबतक कुल 169 पदक अपने नाम किये है।
Asian Games 2026 India Gold Medal || Image- AI Generated File
- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता
- गोल्ड संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
- CM साय ने फोन पर दी बधाई
Asian Games 2026 India Gold Medal: रायपुर: जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण तमगा अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखा।
CHAK DE BHARAT 🇮🇳
Indian Women’s Kabaddi Team CLICHES the Asian Games GOLD MEDAL after defeating Iran 37-34 in a thrilling final to SUCCESSFULLY defend their title. 🔥
– This marks India’s 4th Asian Games gold medal in the event. 🥇 pic.twitter.com/uJ2XAEc0Je
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 26, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी भी भारतीय टीम की अहम सदस्य रहीं। कोरबा जिले की संजू देवी ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में नेपाल के खिलाफ भारत की 48-24 की जीत में भी संजू देवी ने भी अपनी भूमिका निभाई थी।
CM साय ने फोन पर दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी से फोन पर बात कर उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने संजू देवी समेत पूरी भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताई। संजू देवी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की रहने वाली हैं। इससे पहले भी वह भारतीय महिला कबड्डी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने महिला कबड्डी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान…
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं कोरबा की बेटी संजू देवी से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संजू ने अपने उत्कृष्ट… pic.twitter.com/hQRrtDM0tv
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 26, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Asian Games 2026 India Gold Medal: इसके साथ ही भारत के झोली में पदकों में इजाफा हुआ है। फिलहाल भारत के खाते में 28 पदक है। इनमें 4 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल है। पदक तालिका में पहले पायदान पर 105 स्वर्ण पदक के साथ चीन सबसे ऊपर है। उन्होंने अबतक कुल 169 पदक अपने नाम किये है।
एशियन गेम्स 2026 पदक तालिका
| देश | 🥇 स्वर्ण | 🥈 रजत | 🥉 कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
| चीन | 105 | 39 | 25 | 169 |
| जापान | 30 | 44 | 46 | 120 |
| दक्षिण कोरिया | 13 | 20 | 36 | 69 |
| उज्बेकिस्तान | 8 | 17 | 9 | 34 |
| कजाकिस्तान | 8 | 8 | 18 | 34 |
| थाईलैंड | 7 | 6 | 9 | 22 |
| ईरान | 6 | 13 | 7 | 26 |
| बहरीन | 5 | 2 | 2 | 9 |
| हांगकांग, चीन | 4 | 11 | 13 | 28 |
| भारत | 4 | 11 | 13 | 28 |
| उत्तर कोरिया | 4 | 5 | 3 | 12 |
| मलेशिया | 4 | 1 | 7 | 12 |
| चीनी ताइपे | 2 | 5 | 17 | 24 |
| फिलीपींस | 2 | 2 | 5 | 9 |
| कतर | 2 | 2 | 1 | 5 |
| कुवैत | 2 | 1 | 2 | 5 |
| ताजिकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 4 |
| सिंगापुर | 1 | 5 | 3 | 9 |
| इंडोनेशिया | 1 | 4 | 17 | 22 |
| मकाओ, चीन | 1 | 4 | 1 | 6 |
| वियतनाम | 1 | 1 | 16 | 18 |
| जॉर्डन | 1 | 1 | 1 | 3 |
| म्यांमार | 1 | 1 | 1 | 3 |
| सऊदी अरब | 0 | 2 | 4 | 6 |
| किर्गिस्तान | 0 | 1 | 3 | 4 |
| अफगानिस्तान | 0 | 1 | 2 | 3 |
| इराक | 0 | 1 | 2 | 3 |
| लेबनान | 0 | 1 | 1 | 2 |
| ओमान | 0 | 1 | 1 | 2 |
| श्रीलंका | 0 | 1 | 0 | 1 |
| तुर्कमेनिस्तान | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कंबोडिया | 0 | 0 | 4 | 4 |
| नेपाल | 0 | 0 | 2 | 2 |
| पाकिस्तान | 0 | 0 | 2 | 2 |
| बांग्लादेश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| ब्रुनेई दारुस्सलाम | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मंगोलिया | 0 | 0 | 1 | 1 |
| सीरिया | 0 | 0 | 1 | 1 |
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


