स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में लगे ठुमके, नेता भी झूमे, देखिए वीडियो

Ads

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में लगे ठुमके, नेता भी झूमे, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 25, 2018 / 10:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

मुरैना। देशभर में 15 अगस्त के दिन जहां देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया जा रहा था, वहीं मुरैना के बानमोर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले मंच में फूहड़ता परोसी जा रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर अश्लील गानों पर डांस कर शहीदों की शहादत को शर्मसार किया जा रहा था। मंच पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम में फूहड़ता की गई। जिम्मेदारों ने भी इसे रोकना मुनासिब नहीं समझा।

पढ़ें- देखते ही देखते मिट्टी में समा गया ट्रक, दो हफ्ते में दूसरी बार श्रीनगर-जम्मू हाइवे बंद

स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह पूरे सम्मान के साथ झंडावंदन तो किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। उसके बाद कुछ एक दो देशभक्ति गानों पर डांस भी किया गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुआ फुहड़ता का डांस। जिसमें अश्लील गानों पर जमकर डांस किया गया। जनप्रतिनिधि भी इस डांस में मजे लेते रहे है। लेकिन किसी ने भी आजादी के इस पर्व में आजादी की गाथा सुनाने वाली मंच पर परोसे जा रहे अश्लील डांस को रोकना मुनासिब नहीं समझा। 

पढ़ें- जेल में खेत जोतने के साथ पौधों को पानी दे रहा राम रहीम, साल भर में घटा 20 किलो वजन

अश्लील गानों पर डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी कैमरे में आने से बच रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी के मुताबिक मामले की जांच जारी होने की बात कह रहे हैं, उनकी माने तो जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

वेब डेस्क, IBC24