नशेड़ी ड्राइवर का आतंक, बाजार में कई लोगों को रौंदा

Ads

नशेड़ी ड्राइवर का आतंक, बाजार में कई लोगों को रौंदा

  •  
  • Publish Date - August 28, 2018 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

अशोकनगर। मध्यप्रदेश का अशोकनगर शहर जब भुजिरया पर्व मनाने में व्यस्त था, तभी एक नशेड़ी ड्राइवर ने गाड़ी लेकर फुल स्पीड से भरे बाजार में दौड़ा दी। करीब 20 मिनट तक वो स्कार्पियो लेकर शहर के मुख्य बाजार में गाड़ी दौड़ाकर दहशत फैलाता रहा। लोगों के साथ पुलिस ने भी उसे करीब दर्जन भर जगहों पर रोकने की कोशिश की, मगर वो हर बार इतनी स्पीड से गाड़ी लेकर गुजरता कि कुचले जाने के डर से कोई आगे आने की हिम्मत नहीं करता।

देखें वीडियो-

पुराना बस स्टैंड, मिलन तिराहे, गांधी पार्क, विवेका टॉकिज गली, सुभाष गंज, इंदिरा पार्क होते हुए गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान इंदिरा पार्क पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक गोपाल ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने आरक्षक पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। स्कॉर्पियो ने कई लोगों और बाइक को टक्कर मार दी। आखिरकार बेकाबू गाड़ी का कहर तब थमा जब शनि मंदिर के सामने एक बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी में बाइक फंस गई।

पढ़ें- करुणानिधि के छोटे बेटे एमके स्टालिन डीएमके के नए अध्यक्ष

पुलिस ने ड्राइवर और उसके दो साथियों को तत्काल पकड़ लिया। फिर लोगों के सामने ही उसकी जमकर पिटाई भी हुई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो बाजार के बीच तेजी से गुजरते और दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेते नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर का नाम जगदीश कुर्मी है, जो बीना का रहने वाला है। उसके साथ देवी सिंह, नरेश प्रताप सिंह भी गाड़ी में सवार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24