मंदसौर। मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता को ग्रामीणों ने खूब खरी खोटी सुनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल सांसद सुधीर गुप्ता सुवासरा के देवरिया विजय गांव पहुंचे थे। जहां उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान सांसद के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला और वो चुपचाप ग्रामीणों की बात सुनते रहे।
पढ़ें-डॉक्टर और नर्स भी डेंगू की चपेट में, एएसपी विजय पांडेय को भी डेंगू, 33 मरीजों की हो चुकी है मौत
पढ़ें-नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को किया अगवा, 25 नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज
सांसद सुधीर गुप्ता जयपुर-पुणे ट्रेन का सुवासरा में स्टापेज कराने का श्रेय लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने गांव में ही चौपाल लगाई थी। लेकिन ग्रामीणों ने चुनावी वादों और मुद्दों पर सांसद साहब को लताड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि सांसद पिछले चुनाव में यहां आए थे और अब फिर से चुनाव सिर पर है… तब सांसद आए है।
वेब डेस्क, IBC24