चाकूबाजी की वारदात से राजधानी में दहशत, पांच दिनों के अंदर दूसरी मौत

चाकूबाजी की वारदात से राजधानी में दहशत, पांच दिनों के अंदर दूसरी मौत

चाकूबाजी की वारदात से राजधानी में दहशत, पांच दिनों के अंदर दूसरी मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: September 26, 2018 7:04 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बैजनाथपारा में मंगलवार को चाकूबाजी की घटना में संजय नगर निवासी जुबेर जांगल की मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। चाकूबाजी की इस घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। आपको बतादें राजधानी में गणेश चतुर्थी के दौरान चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने चुकी है।

 


पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को रमन कैबिनेट की बैठक से उम्मीद, संविलियन में रह गई विसंगति दूर करने की मांग

इससे पहले आजाद चौक अंतर्गत भोई पारा में दो दोस्तों के बीच चाकूबाजी हुई थी जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को आजाद थाने के भोई पारा में हुई चाकूबाजी में मानव पाण्डे ने चिराग खान पर एक गंभीर जानलेवा वार कर दिया घटना की जानकारी जैसी ही पुलिस को लगी, इसके पहले ही आरोपी के पिता ने अपने पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया।

पढ़ें- भैंस के बेकाबू होने से गांव में हड़कंप, भगदड़ में गई बुजुर्ग की जान

अरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरु कर दिया है वहीं मृतक चिराग खान का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि चिराग खान उसे काफी समय से परेशान व पीछा कर के अभद्र कमेंट और ताना मारा करता था जिसके कारण कई दफा गाली-गलौच के साथ मारपीट भी हो चुकी है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में