बसपा और जोगी कांग्रेस के गठबंधन में सीपीआई भी शामिल, बस्तर की दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव
बसपा और जोगी कांग्रेस के गठबंधन में सीपीआई भी शामिल, बस्तर की दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव
रायपुर। बहुजन समाज पार्टी और जोगी कांग्रेस के गठबंधन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो सीटें सीपीआई को देने का ऐलान किया है। अब बस्तर के कोंटा और दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर बसपा और जोगी कांग्रेस की बजाय सीपीआई चुनाव लड़ेगी।
इसका ऐलान रविवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। बसपा और जोगी कांग्रेस के गठबंधन में अब सीपीआई भी शामिल हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कोंटा और दंतेवाड़ा विधानसभा में सीपीआई प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे।
यह भी पढ़ें : दो महिलाओं ने रेलवे के पूर्व कर्मचारी को लाठी-डंडों और चप्पलों से पीटा, आए दिन करता था छेड़खानी
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और जोगी कांग्रेस के संस्थापन अजीत जोगी 20 से 24 अक्टूबर तक बस्तर का दौरा करेंगे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोगी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की गई। इस सूची में 30 नेताओं को स्टार प्रचारक के रुप में रखा गया है, जो प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। अजीत और अमित जोगी के अलावा ऋचा जोगी भी जोगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


