लॉकडाउन में रचाई शादी, अनलॉक होते ही गहने, जेवर ले​कर हुई गायब, पति ने थाने में लगाई पत्नी को खोजने की गुहार

लॉकडाउन में रचाई शादी, अनलॉक होते ही गहने, जेवर ले​कर हुई गायब, पति ने थाने में लगाई पत्नी को खोजने की गुहार

लॉकडाउन में रचाई शादी, अनलॉक होते ही गहने, जेवर ले​कर हुई गायब, पति ने थाने में लगाई पत्नी को खोजने की गुहार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 19, 2020 11:37 am IST

मैनपुरी: भारत ही नहीं दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां लॉकडाउन के चलते लोगों की शदियों पर ग्रहण लग गया। लेकिन भारत में कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बिना ताम झाम के शादी की है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जहां एक युवती ने लॉकडाउन में शादी की और अनलॉक होते ही गहने, जेवर लेकर गायब हो गई। अब आलम ये है कि पति अपनी पत्नी को खोजने के लिए पुलिस के पास गुहार लगाई है।

Read More: मैडम सोनिया को मैंने कहा है विवादित बयान देने वाले पर कार्रवाई करें, मां, बहन और बेटियों का सम्मान सर्वोपरि: सीएम शिवराज

दरअसल मैनपुरी के थाना एलाऊ की इलाबांस चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने 6 महीने पहले मई में शादी की थी। कुछ दिनों तक तो दोनों के बीच सभी चीजें सामान्य थी। अब अनलॉक होने के साथ ही युवती की बिदाई करने की बात आई तो वह अनाकानी करने लगी। अंतत: परिवार और बुजुर्गों की समझाइश के बाद युवती अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार हो गई और अपने ससुराल पहुंच गई।

Read More: 6 माह की बच्ची को मां ने हसदेव नदी में फेंका, फिर ​खुद को लगा ली आग

बीते मंगलवार को युवक अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। इसी दौरान ईशन नदी पुल पर उतरने के बाद युवक एलाऊ की ओर जाने वाली बस में सामान रखने लगा। लेकिन जब पत्नी को बस में बैठने के लिए आवाज लगाई तो वह नदारद थी। पति ने अपनी पत्नी को बहुत खोजी, लेकिन वह नहीं मिली। अब पति ने अपनी पत्नी की तलाश के लिए पुलिस के पास गुहार लगाई है।

Read More: सांवेर में भाजपा को बड़ी राहत, शिवसेना की तरफ नामांकन भरने वाले जगमोहन वर्मा ने वापस लिया नामांकन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"