फिर शर्मसार हुई मानवता महिला को ठेले पर ले जाना पड़ा पति का शव

फिर शर्मसार हुई मानवता महिला को ठेले पर ले जाना पड़ा पति का शव

फिर शर्मसार हुई मानवता महिला को ठेले पर ले जाना पड़ा पति का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 18, 2018 11:59 am IST

 छत्तीसगढ़ में आये दिन ऐसी घटना सुनने में आती है जहां इंसान अपनी सारी इंसानियत छोड़ कर ऐसा कुछ कर जाता है जो प्रदेश को शर्मशार कर देता है आज तो हद तब हो गयी जब राजधानी के एम्सअस्पताल के सामने एक शव तमाशा बना। हम पहले भी ये सुन चुके हैं कि किसी इंसान ने अपनी पत्नी की लाश को लेकर मिलो चला लेकिन ये सारी घटना सुदूर गांवों  की होती है जहां शववाहन नहीं होता।लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  शायद ये पहला मौका था.जब एक शव को ठेले में ले जाया जा रहा था  ये घटना प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स की है.

 ये भी पढ़े – छेनी-हथौड़ी से कलेक्टर ने नापी सड़क की थिकनेस

जहां महिलाओं को अपने पति का शव ठेले पर ढोकर ले जाना पड़ा। दरअसल 30 साल के एक युवक संजय को करीब एक महीने पहले एम्स में भर्ती कराया गया था इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे इसलिए गंभीर स्थिति के बावजूद संजय को बाहर बेहतर इलाज के लिए नहीं ले जा सका लिहाजा आज इलाज के दौरान संजय की मौत हो गयी। संजय शादी शुदा था और उसकी छह साल की एक बेटी भी है।

पत्नी के पास पति के शव को ले जाने के लिए पैसे नहीं थे शव वाहन मांगा गया, तो प्रबंधन से उपलब्ध नहीं हो सका मजबूरी में महिला ने अपने पति के शव को ठेले पर रखा और उसे लेकर बीच सड़क पर निकल पड़ी।

 ये भी पढ़े – माँ ने बच्ची के साथ मिट्टी तेल डाल कर लगायी आग

महिला ने उस व्यापारी से भी मदद मांगी, जिसके गोदाम में संजय काम करता था. लेकिन वहां भी उसे मदद नहीं मिली जिसके बाद पत्नी ठेले में शव लेकर उस व्यापारी के घर पहुंच गयी। जिसके बाद पुलिस ने उस शव को महिला के घर भेजवा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संजय समता कालोनी में किसी व्यापारी के घर पर काम करता था और कबीरनगर का रहने वाला था। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में हस्तक्षेप किय हालांकि इस मामले में ये भी कहा जा रहा है कि व्यापारी से पैसे लेने के लिए ये पूरा तमाशा किया गया। 

IBC24 web team 


लेखक के बारे में