पत्नी के प्रेमी ने की अपराधी की हत्या

Ads

पत्नी के प्रेमी ने की अपराधी की हत्या

  •  
  • Publish Date - November 15, 2020 / 12:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

ठाणे, 15 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली के पास आयर गांव में विवाहेतर संबंधों को लेकर एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने कई आपराधिक मामलों में संलिप्त 31 वर्षीय एक अपराधी की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक मोरे (30) का कथित तौर पर मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को आरोपी ने पीड़ित पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा

शुभांशि नरेश

नरेश