Khan Sir Coaching Fire: खान सर के कोचिंग सेंटर में मची अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे छात्र, घटना का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Ads

Khan Sir Coaching Fire: खान सर के कोचिंग सेंटर में मची अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे छात्र, घटना का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 07:30 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 07:30 AM IST

Khan Sir Coaching Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • खान ग्लोबल स्टडीज में आग
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • क्लास में मौजूद सभी को बाहर निकाला गया

पटना: Khan Sir Coaching Fire गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिलता है। तेज धूप, बिजली की खराब वायरिंग, शॉर्ट सर्किट और लापरवाही के कारण घरों, दुकानों और खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। जहां देश के चर्चित खान सर की कोचिंग सेंटर (Khan Sir Coaching Center) में देर शाम भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

Khan Global Studies Fire मिली जानकारी के अनुसार, खान सर की कोचिंग सेंटर मुसल्लहपुर हाट (Musallahpur Haat News) में ​है। जहां अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट (Short Circuit Fire) के चलते ऐसा हुआ होगा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और संस्थान प्रबंधन के स्टाफ और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त कैंपस में भारी संख्या में छात्र मौजूद थे। बिजली पैनल खान ग्लोबल स्टडीज के बिल्कुल पास ही स्थित था, जहां से चिंगारी उठने के बाद धुआं फैलने लगा। कोचिंग प्रबंधन ने क्लास में मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर की कोचिंग सेंटर में।

आग लगने का कारण क्या था?

शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

क्या कोई घायल हुआ है?

नहीं, सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए।