जहर से महिला और उसकी बेटी की मौत

जहर से महिला और उसकी बेटी की मौत

जहर से महिला और उसकी बेटी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: May 13, 2021 1:41 pm IST

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 13 मई (भाषा) उत्तर प़्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में कथित रूप से जहर पीने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौर ने बृहस्पतिवार को बताया कि माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के रहने वाले धर्मपाल की पत्नी ममता (44) तथा उसके बच्चे सेजल (14), कामिनी (11) और आयूष (तीन) बुधवार देर रात अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले और उस वक्त धर्मपाल घर में मौजूद नहीं था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ममता और सेजल ने दम तोड़ दिया जबकि कामिनी और आयूष का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

राठौर ने बताया कि कामिनी ने अपने बाबा, चाचा और बुआ पर जहर देने का आरोप लगाया है, जबकि ममता के ससुराल के लोगों का कहना है कि उसने अपने तीनों बच्चों को जहर देने के बाद उसे खुद भी पी लिया जिससे यह घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में