महिला कॉन्स्टेबल की उसके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या की
महिला कॉन्स्टेबल की उसके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या की
अमरोहा (उप्र) एक फरवरी (भाषा) जिले में एक कॉन्स्टेबल ने महिला पुलिस कर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
गजरौला पुलिस थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि सयैद नागली में तैनात मनोज ने रविवार शाम महिला को गोली मार दी। देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने बताया कि मनोज ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसकी हालत अब स्थिर है। वह महिला से प्रेम करता था लेकिन महिला के मन में उसको लेकर ऐसी कोई भावनाएं नहीं थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मृतका मेघा गजरौला पुलिस थाने के मिशन शक्ति प्रकोष्ठ में तैनात थी। इस योजना को महिलाओं की सुरक्षा और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
भाषा निहारिका शाहिद
शाहिद

Facebook


