लिफ्ट देने के बहाने महिला को ले गया पहचान वाला युवक, दोस्त के घर में बंधक बनाकर रात भर किया दुष्कर्म

लिफ्ट देने के बहाने महिला को ले गया पहचान वाला युवक, दोस्त के घर में बंधक बनाकर रात भर किया दुष्कर्म

लिफ्ट देने के बहाने महिला को ले गया पहचान वाला युवक, दोस्त के घर में बंधक बनाकर रात भर किया दुष्कर्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 1, 2021 9:50 am IST

ग्वालियर । ग्वालियर में अपनी ननद को अस्पताल से देखने के बाद घर लौट रही एक महिला को एक पहचान के युवक ने घर तक लिफ्ट ऑफर की। महिला को लिफ्ट देकर बाइक सवार घर न ले जाते हुए अपने दोस्त के घर लेकर पहुंचा। यहां महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक युवक और उसकी मदद करने वाले 3 दोस्तों पर धमकाने का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:बुजुर्गों से बदसलूकी : वायरल वीडियो ने बदली रैन बसेरों की सूरत, प्रशासन ले रहा भिखारियों की सुध

जानकारी के अनुसार बिजौली के मुगलपुरा निवासी 29 वर्षीय महिला की ननद शहर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती है। वह महिला टैक्सी लेकर ननद को देखने पहुंची थी। वहां महिला कमलाराजा अस्पताल से निकल कर महिला टैक्सी पकड़ने केआरजी कॉलेज के पास पहुंची। तभी उस समय उसकी पहचान का युवक मनीष कुशवाह बाइक लेकर निकला। महिला को देखकर वह रुक गया और उसे उसकी ननद के घर थाटीपुर तक छोड़ देने की बात कही। इस पर महिला ने लिफ्ट ले ली।

ये भी पढ़ें:प्रदेश में अगले 24 घंटे में चलेगी शीतलहर, 16 जिलों में अलर्ट, इस शह…

वहां से निकलते ही मनीष ने बाइक विक्की फैक्ट्री की तरफ मोड़ दी। महिला ने विरोध किया तो मनीष ने बताया कि एक दोस्त को लिफाफा देना है और उसके बाद आप को छोड़ देगा। इसके बाद मनीष महिला को लेकर विक्की फैक्ट्री में अपने दोस्त रामू के घर पहुंचा। यहां महिला को जबरन अंदर ले गए और बंधक बनाकर मनीष ने रात भर दुष्कर्म किया। महिला को सोमवार की सुबह आरोपी मनीष बाइक पर बैठाकर उसके घर के पास छोड़ गया।

ये भी पढ़ें:राजधानीवासियों को मिलेगी एक साथ कई सौगात, मुख्यमंत्री शिवराज 4 प्रो…

इसके बाद महिला अपने पति के साथ कंपू थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि मनीष के अलावा उस घर में उसके दोस्त रामू, राहुल और कृष्णा कुशवाह थे। तीनों दोस्तों ने बंधक बनाने और दुष्कर्म में मनीष की मदद की है। मनीष के दोस्तों ने धमकाया था कि पुलिस में शिकायत की तो पति को जान से मार देंगे। वहीं पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com