दंगल में महिला रेसलर ने दिखाया दम, पुरुष पहलवानों को दी पटखनी

दंगल में महिला रेसलर ने दिखाया दम, पुरुष पहलवानों को दी पटखनी

दंगल में महिला रेसलर ने दिखाया दम, पुरुष पहलवानों को दी पटखनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: February 4, 2019 5:21 am IST

बैतूल। बैतूल जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय इनामी दंगल प्रतियोगिता में देश के कई राज्यो से आई महिला और पुरुष रेसलरों ने यहां अपने दांव पेंचों के हुनर दिखा कर दर्शको का खूब मनोरंजन किया। दंगल में भाग लेने आई महिला रेसलरों के साथ हुए मुकाबले देखते ही लोग हैरत में पड़ गए। बुधनी और इंदौर से पहुचीं महिला खिलाड़ियों ने पुरुष पहलवानों तक को मैट पर पटखनी देकर अपनी ताकत का अहसास दिला दिया।

पढ़ें-IBC-24ममता बनर्जी और सीबीआई में टकराव,पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी 

लेकिन महिला खिलाड़ियों ने महिला रेसलिंग को लेकर आ रही दिक्कतों और महिला सुरक्षा को लेकर जहां चिंता जताई। उन्होंने महिलाओं को खुद पर अपनी सुरक्षा को लेकर आश्रित रहने की सलाह दी। महिला खिलाड़ियों ने बतलाया कि फ़िल्म में जैसा दिखाया जाता है यहां ऐसा कुछ नही है।सरकार को खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। महिला पहलवानो ने कहा कि सुविधाओं और कोच की कमी खलती है। देश प्रदेश में आज भी लड़कियों,महिलाओ के लिए सुरक्षा का माहौल नही है। नेता बोल देते है लेकिन होता कुछ नही है।


लेखक के बारे में