विश्व मात्स्यिकी दिवस: सीएम बघेल 21 को मछुआरों को बाइक और आईस बॉक्स का करेंगे वितरण

विश्व मात्स्यिकी दिवस: सीएम बघेल 21 को मछुआरों को बाइक और आईस बॉक्स का करेंगे वितरण

विश्व मात्स्यिकी दिवस: सीएम बघेल 21 को मछुआरों को बाइक और आईस बॉक्स का करेंगे वितरण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 20, 2020 3:47 pm IST

रायपुर। विश्व मात्स्यिकी दिवस के मौके पर 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से मछुआ सम्मेलन का आयोजन होगा।

पढ़ें- VIDEO: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ससुराल ..

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मछुआरों को मोटरसायकल सह आईस बॉक्स तथा 2 मछुआरों को ऑटो सह आईस बॉक्स का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 10 मछुआ हितग्राहियों को मछुआ आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की अनुदान राशि का चेक भी प्रदान करेंगे।

पढ़ें- रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वान्ह 11 बजे दीप प्रज्जवलन से होगा। इसके पश्चात् नाव, डोंगी एवं जाल का पूजन, राजगीत का गायन होगा। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पढ़ें- गोधन न्याय योजना: 51,286 गोबर विक्रेताओं को 6.18 कर…

संचालक मछली पालन व्ही.के. शुक्ला ने बताया कि मछुआ आवास निर्माण योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 चयनित हितग्राहियों को 40-40 हजार रूपए की प्रथम किस्त की अनुदान राशि का चेक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में 17 चयनित मछुआरों को मोटरसायकल सह आईस बॉक्स एवं ऑटो सह बॉक्स का वितरण किया जाएगा।


लेखक के बारे में