फ्लाई ऐश फैक्ट्री में घायल मजदूर की मौत, फैक्ट्री संचालक भाजपा नेता पर मामला दर्ज
फ्लाई ऐश फैक्ट्री में घायल मजदूर की मौत, फैक्ट्री संचालक भाजपा नेता पर मामला दर्ज
मुंगेली विकासखण्ड के लीलवाकापा में स्थित भाजपा नेता के फ्लाई ऐश फैक्ट्री में बीते 22 जनवरी को हुए हादसे में घायल मजदूर संजय का ईलाज के दौरान मौत हो गयी जिसपर रायपुर के मौदहापारा थाने में जीरो में मामला कायम करने के बाद सिटी कोतवाली में मर्ग डायरी सौपने के उपरांत भाजपा नेता किशोरी लाल केशरवानी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जांच करने के बाद धारा 304(ए)के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अंबिकापुर के बड़े कोयला व्यवसायी पर इनकम टैक्ट का छाप
मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता किशोरी लाल केशरवानी का नवागढ़ मुख्यमार्ग में ग्राम लीलवाकापा में श्री बालाजी फ्लाई ऐश ब्रिक्स की फैक्ट्री संचालित है जहां 22 जनवरी के दिन कार्य के दौरान मजदूर संजय दिवाकर ग्राम रामाकापा की मशीन के पट्टे की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए घायल संजय को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसपर रायपुर के मौदहापारा थाना में जीरो में मामला दर्ज कर मर्ग कायम किया गया था तथा मामले की डायरी मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस को सौप दी गई।
जबलपुर से सेना का कर्नल गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंस गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप
अब मामले पर कार्यवाही करते हुए आरोपी भाजपा नेता किशोरी लाल केशरवानी के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि उक्त घटना में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


