कोयले की हेराफेरी करने वाले 2 आरोपी यार्ड मालिक आमिर अली और रईस खान गिरफ्तार
कोयले की हेराफेरी करने वाले 2 आरोपी यार्ड मालिक आमिर अली और रईस खान गिरफ्तार
रायपुर, छत्तीसगढ़। कोयले में मिलावट करने वाले दो आरोपी यार्ड मालिक आमिर अली और रईस खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के नाम 11-11 हजार क्वायर फीट जमीन भी है। आमिर ने 22 हजार स्क्वायर का सरफराज से एग्रीमेंट किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम
कोयले में मिलावट करने वाले काले कारोबार का मास्टरमाइंड प्रीतम सरदार और यार्ड मालिक सरफराज फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।बता दें कोयले में मिलावट कर आरोपियों ने कई पॉवर प्लांट को कोरोड़ों रुपए का नुकासन पहुंचाया है। विशाखापटनम पोर्ट और कोरबा, कुसमुंडा से ट्रकों में उरला फैक्ट्रियों को जाने वाले हाई ग्रेड कोयले की चोरी कर उसे घटिया कोयले और बजरी से बदलने वाले मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रीतम सिंह रंधावा उर्फ प्रीतम सरदार ने बीरगांव और कटघोरा में कई संपत्तियां खड़ी कर ली है।
पढ़ें- हादसे को छिपाने नाबालिग का शव जलाकर फेंका था तालाब .
सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रीतम ने हीरापुर में बालाजी ग्रीन सिटी में लगभग 40 लाख रुपए का एक डूपलेक्स मकान नगद खरीदा है, मकान में रेनेवोशन का काम भी चल रहा है, जबकि कोयला चोर प्रीतम ने एक हीरापुर चौक के पास भी एक मकान खरीद रखा है जिस पर ताला जड़ा है। यहीं नहीं लगभग आठ साल पहले कटघोरा से रायपुर आऩे के बाद प्रीतम ने कोयला ढोने वाली आठ ट्रकें, एक स्कॉरपीयो, एक ब्रीजा और एक स्वीफ्ट कार खरीद रखी है।
पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…
आरोपी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई पॉवर प्लांटों में साउथ अफ्रीका से आने वाले अच्छी क्वॉलिटी के कोयले की जगह घटिया क्वॉलिटी का कोयला मिलाकर सप्लाई कर रहे थे। ये लोग अच्छे कोयले की जगह कोयले का चूरा तक मिला रहे थे। इनके कारनामों का खुलासा तब हुआ जब बजरंग पॉवर एंड इस्पात कंपनी प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस पहुंची खमतराई थाना इलाके के मेंटल पार्क स्थित एक यार्ड में, जहां ये पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दी जाती थी। पुलिस ने रंगे हाथ एक ड्राइवर समेत 8 आरोपियों को धर दबोचा, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड ट्रांसपोर्टर और यार्ड मालिक सरफराज चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 4 ट्रक और एक जेसीबी भी जब्त की है।

Facebook


