डूबने से युवक की मौत

डूबने से युवक की मौत

डूबने से युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 17, 2020 11:40 am IST

कौशांबी, 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद में गंगा नदी में स्नान करने गए 18 साल के एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के नौढिया गांव निवासी रिशु कुमार शनिवार को नवरात्र की शुरूआत के अवसर पर गंगा स्नान करने गया था। उन्होंने बताया कि अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया की मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्‍द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में