युवती ने युवक पर छह महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मामला दर्ज

युवती ने युवक पर छह महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मामला दर्ज

युवती ने युवक पर छह महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 1, 2021 5:31 pm IST

बुलंदशहर, एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद के खुर्जा नगर की एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक के खिलाफ पिछले छह महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

युवती का आरोप है कि लॉकडाउन के द्वौरान वह युवक के दौरान सम्पर्क में आयी और उसने उस वक्त उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। युवती ने आरोप लगाया कि वह उसे बहला कर दुष्कर्म करता रहा।

लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है और उसे शादी का झांसा देता रहा।

भाषा सं रंजन अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में