पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद अधिकारी निलंबित
पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद अधिकारी निलंबित
उमरिया। जिले के पुलिस चौकी ताला में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत से हड़कंप मच गई है। परिवार वालों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद आनन फानन में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें –युवा संवाद कार्यक्रम में छात्रों के बीच जींस टी-शर्ट में पहुंचे भूपेश बघेल
दरअसल उमारिया जिले के पुलिस चौकी ताला में एक युवक की उस समय मौत हो गई जब बलात्कार के आरोप में पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही थी। इस मामले में मृतक स्वामीदीन बैगा के परिजनों ने पुलिस के ऊपर बेतहाशा मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक की तबियत बिगड़ते देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े –48 पेज के संकल्प में सबका साथ-सबका विकास, जानें आपके लिए क्या है
स्वामीदीन की मौत के बाद उसके मासूम बेटे बेटी अनाथ हो गए वहीं मृतक की पत्नी एवं पिता ने प्रशासन से न्याय की गोहार लगाई है। पुलिस हिरासत में स्वामीदीन बैगा की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और चारों तरफ पुलिस के खिलाफ माहौल बनने लगा हालांकि परिस्थियों को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी लता मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है हालांकि पुलिस अधिकारी यह भी दावा कर रहे हैं कि आरोपी की मौत मारपीट से नही बल्कि कमजोर स्वास्थ्य के कारण हुई है। बहरहाल स्वामीदीन बैगा की मौत किन कारणों से हुई यह तो पीएम रिपोर्ट के खुलासे के बाद पता चलेगा लेकिन हिरासत में आरोपी की मौत अभी भी पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

Facebook


