मोदी की सभा से दो दिन पहले फायरिंग में युवक की मौत, सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल

मोदी की सभा से दो दिन पहले फायरिंग में युवक की मौत, सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल

मोदी की सभा से दो दिन पहले फायरिंग में युवक की मौत, सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 22, 2018 2:14 pm IST

मंदसौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से दो दिन पूर्व शहर के मुल्तानपुरा इलाके मे गुरुवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद मंदसौर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंदसौर के मुल्तानपुरा इलाके में छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया और एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शहर के यशोधर्मन थाना क्षेत्र के मुल्तानपुरा मे गांव के बीच स्थित कुएं पर पानी भर रही महिलाओं से गांव के ही आरोपी युवक रईस ने अभद्रता की। इस पर मृतक इदरीश ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी रईस ने इदरीश पर गन से फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वही परिजन घायल को तुरंत जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।

यह भी पढ़ें : राज बब्बर ने साधा निशाना, कहा- जब चुनाव आता है तो बीजेपी राम-नाम का कटोरा लेकर बीजेपी घूमती है 

वहीं परिजन घायल को तुरंत जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। इस दौरान युवक की मौत हो गई। इधर सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौपा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरु की। गौरतलब है कि 24 नवंबर को मंदसौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होना है। इससे ऐन पहले ही फायरिंग की इस वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


लेखक के बारे में