सवाल आपका है

मध्यप्रदेश में जीका वायरस की दस्तक, कई शहरों में मिले पॉजीटिव मरीज

भोपाल। जीका वायरस ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। प्रदेश में जीका वायरस के पॉजीटिव मरीज मिले हैं। भोपाल, विदिशा, सीहोर में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम रोकथाम में जुट गई  है। टीम मरीजों के घरों के पास वायरस रोकने की रोकथाम में जुटी हुई है।

वहीं राजधानी भोपाल के चार इमली क्षेत्र में जीका वायरस का पॉजीटिव मरीज मिला है। प्रदेश में जीका वायरस की रोकथाम के लिए एडवाईजरी जारी कर दी गई है। बता दें कि इस वर्ष देश में जीका वायरस के मामले सबसे पहले राजस्थान में आए थे जहां अकेले सितंबर माह में ही 114 मामले सामने आए थे।  उसके बाद जीका वायरस के मामले गुजरात में भी सामने आए थे।

यह भी पढ़ें : जर्जर सड़क और पुल से परेशान यहां लोगों ने लगाए बैनर- ‘अबकी बार तिगड्डा सरकार’ 

गौरतलब है कि 2015 में जीका वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैला था। इसकी चपेट में 70 से ज्यादा देशों के 1.5 मिलियन लोग आए थे। इसमें सबसे ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका के थे। भारत में साल 2017 में तमिलनाडु में भी जीका वायरस पाया गया था।

वेब डेस्क, IBC24

Exit mobile version