मप्र विधानसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर धर्म-संस्कृति के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया
मप्र विधानसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर धर्म-संस्कृति के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया
इंदौर, 30 सितंबर (भाषा) अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित बयान की भर्त्सना करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धर्म-संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी करते हैं।
गांधी ने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड अभिनेता और बड़े उद्योगपति तो नजर आए, लेकिन वहां कोई गरीब, मजदूर, किसान और बढ़ई नहीं दिखाई दिया।
इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर तोमर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि वह गांधी की सोच की भर्त्सना करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘गांधी के साथ आज जो लोग हैं, वे असल में देशहित की बात उन्हें न तो सिखाते हैं, न ही यह बात उनके मन में है। इस कारण गांधी हमेशा ऐसा बयान देते हैं, जो देश की जनता को पसंद न आए और जो संस्कृतिविरोधी और धर्मविरोधी हो।’’
सूबे के पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सिलसिले में पूर्व विधायकों का पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेज दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि राज्य सरकार इस विषय में क्या करती है।’’
भाषा हर्ष
मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: मप्र विधानसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर धर्म-संस्कृति के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm