BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Coal India unit CMPDIL IPO: कोल इंडिया ला रही है IPO, निवेशकों को दांव लगाने का सुनहरा मौका

Coal India unit CMPDIL IPO: कोल इंडिया ला रही है IPO, निवेशकों को दांव लगाने का सुनहरा मौका

(Coal India unit CMPDIL IPO, Image Credit: Meta AI)

(Coal India unit CMPDIL IPO, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 27 May 2025 | 4:21 pmModified: 27 May 2025 | 4:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. CMPDIL IPO में 7.14 करोड़ शेयर बिक्री के लिए होंगे।
  2. यह इश्यू पूरी तरह OFS है, कोई नया शेयर नहीं जारी होगा।
  3. CMPDIL भारत की सबसे बड़ी कोयला परामर्श कंपनी है।

Coal India unit CMPDIL IPO: सरकारी कंपनियों के IPO में अगर आप निवेश करके कमाई करने की सोंच रहे हैं तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL) अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस इश्यू के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। योजना के अनुसार, कोल इंडिया 7.14 करोड़ शेयर बेचने जा रही है।

CMPDIL कंपनी के कार्य क्या है?

यह इश्यू पूरी तरह से शेयर बिक्री का प्रस्ताव है, जिसमें CMPDIL कोई नया शेयर जारी नहीं करेगा। IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज की नियुक्ति की गई है। CMPDIL, कोयला और खनिज क्षेत्र में परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।

कोल इंडिया ने दिया IPO संकेत

कोल इंडिया ने हाल ही में CMPDIL और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की लिस्टिंग को लेकर संकेत दिए थे। लेकिन बीसीसीएल के IPO के लिए अभी तक कोई आधिकारिक दस्तावेज दाखिल नहीं किए गए हैं। कोयला मंत्रालय ने पहले साफ किया था कि दोनों कंपनियों की लिस्टिंग होगी, लेकिन इसका समय बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।

कोल इंडिया का दबदबा

भारत में कोयले के लगभग 80% उत्पादन का हिस्सा कोल इंडिया लिमिटेड के पास है। कंपनी न सिर्फ देश में विस्तार कर रही है, बल्कि दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी खनिज परियोजनाओं की तलाश में काफी सक्रिय है।

कोल इंडिया की वर्तमान परियोजना

कोल इंडिया ओडिशा में 16,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1,600 मेगावाट की पिथेड बिजली परियोजना सहित तीन कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसके अलावा, यह कंपनी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर एक समान परियोजना भी आगे बढ़ा रही है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी का पूंजीगत व्यय का टारगेट 17,000 करोड़ रुपये रखा गया है। अगर आप इस IPO में निवेश करने के इच्छुक हैं तो बाजार के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें क्योंकि यह मौका निवेशकों के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: CMPDIL (Central Mine Planning & Design Institute Ltd.) कोल इंडिया की सहायक कंपनी है, जो कोयला और खनिज क्षेत्र में परामर्श, योजना और डिजाइनिंग जैसी सेवाएं देती है। यह भारत की सबसे बड़ी कोयला परामर्श कंपनी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Coal India unit CMPDIL IPO: Coal India is bringing IPO, golden opportunity for investors to bet

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm