BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dividend Stock: एक शेयर पर 15 रुपये डिविडेंड बांटने वाली है ये कंपनी, इस तारीख से पहले शेयर खरीद लिये तो हो जाएंगे मालामाल…

Dividend Stock: एक शेयर पर 15 रुपये डिविडेंड बांटने वाली है ये कंपनी, इस तारीख से पहले शेयर खरीद लिये तो हो जाएंगे मालामाल…

(Dividend Stock, Image Credit: Meta AI)

(Dividend Stock, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 24 Jun 2025 | 3:44 pmModified: 24 Jun 2025 | 3:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. Persistent Systems देने जा रही है ₹15 का फाइनल डिविडेंड
  2. रिकॉर्ड डेट: 14 जुलाई 2025, AGM डेट: 21 जुलाई 2025
  3. डिविडेंड भुगतान 20 अगस्त 2025 तक होने की उम्मीद

Dividend Stock: पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) जो कि भारत की मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है, उन्होंने अपने योग्य शेयरधारकों को डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड तारीख भी तय कर दी है। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स कंपनी अपने निवेशकों को 15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है।

कब है डिविडेंड 2025 की रिकॉर्ड डेट

आईटी कंपनी अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड तारीख 14 जुलाई 2025 होगी। उन्होनें यह भी बताया कि यह फाइनल डिविडेंड सोमवार 21 जुलाई 2025 को होने वाली 35वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही ऐलान करेगी।

डिविडेंड भुगतान की तारीख

वहीं, अगर यह मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड की घोषणा की डेट से 30 दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि 20 अगस्त 2025 को या उसके पहले ही बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है।

शेयर में आज हल्की उछाल

आज मंगलवार को बीएसई पर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर 0.066% चढ़कर 6,084 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान शेयर ने इंट्राडे में 6,180.00 रुपये का उच्चतम स्तर और 6,060.00 रुपये का न्यूनतम स्तर टच किया। वहीं कल मंगलवार को इसके शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। यह 0.43% लुढ़ककर 6,080 रुपये पर बंद हुआ था।

डिविडेंड का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड

दरअसल, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के पास निवेशकों को डिविडेंड देने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। जनवरी 2025 में कंपनी ने हर शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। वहीं, जुलाई 2024 में कंपनी ने 2:1 स्टॉक स्प्लिट कम्प्लीट करने के तुरंत बाद 10 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था। उन्होंने स्प्लिट से पहले FY24 में कुल 32 रुपये प्रति शेयर बांटे थे। 2023 में कंपनी ने हर शेयर पर 50 रुपये और 2022 में 31 रुपये का भुगतान किया था।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी ने FY 2024-25 के लिए ₹15 प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dividend Stock: This company is going to distribute dividend of Rs 15 on one share, if you buy shares before this date you will become rich

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm