BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Inox Wind Ltd Share Price: गिरते शेयर में दिखा बड़ा मौका! सुजलॉन की प्रतिद्वंदी कंपनी पर तीन-तीन BUY कॉल

Inox Wind Ltd Share Price: गिरते शेयर में दिखा बड़ा मौका! सुजलॉन की प्रतिद्वंदी कंपनी पर तीन-तीन BUY कॉल

(Inox Wind Ltd Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Inox Wind Ltd Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 02 Jun 2025 | 4:45 pmModified: 02 Jun 2025 | 4:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर में 5% की गिरावट दर्ज।
  2. रेवेन्यू में 130% की सालाना बढ़त, 1311 करोड़ रुपये हुआ टर्नओवर।
  3. तीनों ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग के साथ बढ़े हुए टारगेट दिए।

Inox Wind Ltd Share Price: सोमवार, 2 जून 2025 को शेयर बाजार में हल्की गिरावट का माहौल रहा, जिसका असर बड़ी और चर्चित कंपनियों पर भी नजर आया है। इस दौरान मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद Inox Wind Ltd के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर यह स्टॉक इंट्राडे में 5.08% की गिरावट के साथ 184.25 रुपये तक फिसल गया।

मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा बढ़ा

कंपनी ने जनवरी से मार्च 2025 के बीच शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं। इस अवधि में Inox Wind का शुद्ध मुनाफा 190.34 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 38.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 391% की वृद्धि है। वहीं, राजस्व (Revenue) में भी दमदार उछाल देखा गया है, जो साल-दर-साल 130% बढ़कर 1311 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

ऑर्डर बुक में 21% की बढ़ोतरी

केवल मुनाफा ही नहीं, कंपनी की ऑर्डर बुक में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च तिमाही के अंत तक Inox Wind के पास 3,203 करोड़ रुपये के ऑर्डर मौजूद थे, जो पिछले वर्ष के 2,656 करोड़ रुपये के मुकाबले 21% ज्यादा हैं। यह डेटा कंपनी की भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं को दर्शाता है।

ब्रोकरेज फर्म्स का भरोसा बरकरार

भले ही बाजार में गिरावट के कारण स्टॉक नीचे आया हो, लेकिन ब्रोकरेज फर्म्स इसे 'BUY' यानी खरीदने की बात कह रही है। Nuvama Institutional Equities ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 236 रुपये कर दिया है जो पहले 223 रुपये था। ICICI Securities ने इस शेयर के लिए 230 रुपये का टारगेट रखा है, जो पहले 228 रुपये था और उन्होंने भी BUY की सिफारिश की है। JM Financial ने भी शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए 216 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोमवार को Inox Wind का शेयर बीएसई पर इंट्राडे में 5.08% टूटकर 184.25 रुपये के स्तर तक गिर गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Inox Wind Ltd Share Price: Big opportunity seen in falling stock! Three BUY calls on Suzlon's rival company

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm