BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Meesho IPO: मीशो को NCLT से हरी झंडी, बड़ी डील को मिली मंजूरी!

Meesho IPO: मीशो को NCLT से हरी झंडी, बड़ी डील को मिली मंजूरी!

(Meesho IPO, Image Credit: Meta AI)

(Meesho IPO, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 16 Jun 2025 | 10:38 amModified: 16 Jun 2025 | 10:38 am
HIGHLIGHTS
  1. NCLT ने मीशो को भारत में मुख्यालय शिफ्ट करने की मंजूरी दी।
  2. अब कंपनी SEBI के पास IPO के लिए DRHP फाइल कर सकेगी।
  3. IPO लॉन्च की तैयारी 2025 दीवाली तक पूरी करने की योजना है।

Meesho IPO: मीशो (Meesho) ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख स्टार्टअप कंपनी को अपने बहुप्रतीक्षित IPO की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी NCLT ने मीशो को अमेरिका के डेलावेयर से भारत में अपना मुख्यालय स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। इस कानूनी स्वीकृति के बाद मीशो की सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारी ने तेजी की राह पकड़ ली है।

भारत में रजिस्ट्रेशन की राह हुई आसान

मीशो अब अपनी अमेरिकी इकाई से अलग होकर भारतीय यूनिट में पूर्ण रूप से मर्ज हो सकेगी। यह बदलाव भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए आवश्यक था। एक बार भारत में रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो कंपनी SEBI के पास अपना DRHP (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल कर सकेगी।

IPO का अनुमानित आकार

मार्च में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, मीशो करीब 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर 100 करोड़ डॉलर (830 करोड़ रुपये) का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। यह इश्यू त्योहारी सीजन यानी दीवाली 2025 तक लॉन्च करने की उम्मीद है।

मीशो क्यों बनी थी विदेशी कंपनी?

मीशो की शुरुआत 2017 में हुई थी। उस समय कंपनी को सपोर्ट करने वाले वाई कॉम्बिनेटर जैसे शुरुआती निवेशकों ने पोर्टफोलियो कंपनियों को विदेशी कंपनी के रूप में रजिस्टर करने की शर्त रखी थी, ताकि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग और वैश्विक विस्तार में सुविधा मुहैया हो सके। यही वजह था कि मीशो ने शुरुआत अमेरिका से की थी।

अब भारत वापसी की जरूरत क्यों?

दरअसल, मीशो का अधिकांश बिजनेस ग्राहक, विक्रेता, क्रिएटर और डिलीवरी पार्टनर भारत में ही हैं। इस कारण कंपनी के लिए भारत में रजिस्टर्ड होना अधिक व्यावसायिक रूप से उपयुक्त है। कंपनी ने 2024 में भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू की थी और अब NCLT की मंजूरी मिलने से वह अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।

मीशो बाजार में पकड़ मजबूत करने की राह पर

भारतीय बाजार में मीशो तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और कई मोर्चों पर फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों को चुनौती दे रही है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में इसका नेटवर्क काफी मजबूत हो चुका है। IPO के बाद इसकी बाजार स्थिति और ब्रांड वैल्यू में बड़ा इजाफा हो सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मीशो को अमेरिका के डेलावेयर से अपना रजिस्ट्रेशन हटाकर भारत में मुख्यालय स्थापित करने की अनुमति मिली है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Meesho IPO: Meesho gets green signal from NCLT, big deal approved!

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm