OLA Electric Share Price: 70% की रफ्तार से उड़ता OLA Electric शेयर, सिर्फ 7 दिन में निवेशकों को बना दिया मालामाल, क्या आगे भी चलेगा ये बंपर रिटर्न का खेल?

OLA Electric Share Price:अप्रैल 2026 में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने रिकॉर्ड लो लेवल से तेज रिकवरी दिखाई है। Ola Electric Mobility Ltd का स्टॉक सात ट्रेडिंग दिनों में 70% से अधिक उछल गया। जिससे निवेशकों में फिर से तेजी की उम्मीद बढ़ गया है। (NSE: OLAELEC, BSE: 544225)

OLA Electric Share Price: 70% की रफ्तार से उड़ता OLA Electric शेयर, सिर्फ 7 दिन में निवेशकों को बना दिया मालामाल, क्या आगे भी चलेगा ये बंपर रिटर्न का खेल?

(OLA Electric Share Price/ Image Credit: Groww)

Modified Date: April 10, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: April 10, 2026 4:42 pm IST

नई दिल्ली: OLA Electric Share Price: अप्रैल 2026 में Ola Electric Mobility Ltd के शेयर में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। कुछ हफ्ते पहले तक यह स्टॉक अपने 52-वीक लो के पास पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें तेजी से वापसी हुई है। पिछले कुछ ट्रेडिंग सत्रों में शेयर ने निवेशकों का ध्यान फिर से खींच लिया है।

लो लेवल से 70% से ज्यादा की रैली

मार्च 2026 में NSE पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर करीब 22.25 रुपये के 52-वीक लो तक गिर गया था, जबकि BSE पर यह 21.21 रुपये तक पहुंचा था। लेकिन अप्रैल शुरू होते ही ट्रेंड बदल गया। सिर्फ 7 ट्रेडिंग दिनों में ही शेयर 70% से ज्यादा चढ़ गया। यह तेजी निवेशकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।

ट्रेडिंग में मजबूत उछाल

गुरुवार को शेयर 20% की बढ़त के साथ 36.32 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह NSE पर 36.72 रुपये पर खुला और दिन के दौरान 41.88 रुपये तक पहुंच गया, जो लगभग 15% की तेजी थी। इसके बाद भी इसमें मजबूती बनी रही और यह लगातार बढ़त के साथ ट्रेड करता रहा। अप्रैल के कई सत्रों में यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ है।

तेजी के पीछे क्या हैं कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी के पीछे मार्च महीने की बेहतर बिक्री रिपोर्ट एक प्रमुख कारण है। इससे संकेत मिला है कि कंपनी अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस और ऑपरेशनल सुधार पर काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी की बैटरी टेक्नोलॉजी में प्रगति और नए लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल के विकास की खबरों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

मार्केट कैप में सुधार

पिछले कुछ महीनों में इस शेयर में करीब 85% तक की गिरावट आई थी, जिससे मार्केट कैप में भारी नुकसान हुआ था। हालांकि अब तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप फिर से बढ़कर लगभग 16,029 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लगातार सुधार और मजबूत रिकवरी के चलते निवेशकों में उम्मीदें फिर से जाग गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।