Harivansh Narayan Singh: राज्यसभा में फिर दिखेंगे हरिवंश नारायण सिंह, कार्यकाल खत्म होते ही राष्ट्रपति ने दी नई जिम्मेदारी, तीसरी बार बनेंगे सांसद
Harivansh Narayan Singh: राज्यसभा में फिर दिखेंगे हरिवंश नारायण सिंह, कार्यकाल खत्म होते ही राष्ट्रपति ने दी नई जिम्मेदारी, तीसरी बार बनेंगे सांसद
Harivansh Narayan Singh | Photo Credit: IBC24
- राष्ट्रपति ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का सदस्य नामित किया
- उनका कार्यकाल रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए है
- यह उनका राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल होगा
नयी दिल्ली: Harivansh Narayan Singh राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को उच्च सदन का सदस्य नामित किया है। हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था। उन्हें राज्यसभा का सदस्य उस रिक्ति को भरने के लिए नामित किया गया है, जो भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्पन्न हुई थी।
Harivansh Narayan Singh सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उपखंड (अ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा उसी अनुच्छेद के खंड (3) के अनुसार राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों में से एक सदस्य के सेवानिवृत्त होने से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य नामित करके प्रसन्न हैं।” हरिवंश (69) बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने उच्च सदन के उपसभापति के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया है। pic.twitter.com/tfRXdSRoQh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
संसद में होगा तीसरा कार्यकाल
हरिवंश नारायण सिंह को अप्रैल 2014 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार से पहली बार राज्यसभा में भेजा था। वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए पहली बार चुने गए। इसके बाद वे 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने। हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले हरिवंश अब राज्यसभा में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे, लेकिन इस बार उन्हें JDU ने नहीं बल्कि राष्ट्रपति ने चुनकर भेजा है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


