Raghav Chadha New Video: राघव चड्ढा ने कहा “आवाज उठाई, कीमत चुकाई”.. बोले, ‘मैं नहीं मेरा काम बोलेगा’.. देखें Video

Raghav Chadha New Video: राघव चड्ढा ने संसद प्रदर्शन पर उठे सवालों के बीच वीडियो साझा कर आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दिया।

Raghav Chadha New Video: राघव चड्ढा ने कहा “आवाज उठाई, कीमत चुकाई”.. बोले, ‘मैं नहीं मेरा काम बोलेगा’.. देखें Video

Raghav Chadha New Instagram Video || Image- ANI News File

Modified Date: April 10, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: April 10, 2026 3:25 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व के साथ मतभेदों के बीच, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ‘‘आवाज उठाई, कीमत चुकाई’’ शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया। (Raghav Chadha New Instagram Video) यह वीडियो संसद में उनके द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाते हुए दिखाने वाली कई ‘क्लिप’ का संकलन है।

चड्ढा ने ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘पूरे सम्मान के साथ, मैं मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों से यही कहूंगा कि मेरा काम ही बोलेगा।’’ ‘आप’ ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से दो अप्रैल को हटा दिया था। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र के खिलाफ मुखर होकर बोलने से बचते रहे और इसके बजाय अपने प्रचार-प्रसार में लगे रहे। चड्ढा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पार्टी के आरोपों को ‘‘झूठ’’ करार दिया और कहा कि वह संसद में लोगों के मुद्दे उठाने गए थे, हंगामा करने नहीं।

राज्यसभा में ‘आप’ के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से चड्ढा सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट साझा कर चुके हैं। (Raghav Chadha New Instagram Video) इससे यह साफ संकेत गया है कि वह उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे।

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown