Rama Steel Share Price: Buy या Sell? रामा स्टील में 2.92% की छलांग के बाद क्या है सही फैसला?
Rama Steel Share Price: Buy या Sell? रामा स्टील में 2.92% की छलांग के बाद क्या है सही फैसला?

(Rama Steel Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- रामा स्टील में शुक्रवार को 2.92% की तेजी
- 5 साल में शेयर ने 3,121% से ज्यादा रिटर्न दिया
- शेयर का मौजूदा प्राइस 11.60 रुपये, 52 वीक हाई 17.55 रुपये
Rama Steel Share Price: शुक्रवार, 30 मई 2025 को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.01 अंक यानी 0.22% लुढ़ककर 81,451.01 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 82.90 अंक यानी 0.33% गिरकर 24,750.70 पर पहुंच गया।
रामा स्टील के शेयर में उछाल
इस दौरान रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। शु्क्रवार को रामा स्टील के शेयर शानदार 2.92% उछलकर 11.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग की शुरुआत 11.35 रुपये से हुई थी। दिनभर के कारोबार में शेयर ने 11.75 रुपये का हाई और 11.17 रुपये के लो लेवल को टच किया।

52 सप्ताह का प्रदर्शन
वहीं, अगर 52-सप्ताह के आंकड़ों की बात करें तो इस शेयर का उच्चतम स्तर 17.55 रुपये और न्यूनतम स्तर 8.50 रुपये रहा है। मौजूदा स्तर पर यह शेयर अपने हाई से करीब 33.9% नीचे है, जबकि लो स्तर से लगभग 36.47% ऊपर आ चुका है।
कंपनी का मार्केट कैप और पीई रेशियो
कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर डालें तो रामा स्टील ट्यूब्स का मार्केट कैप 1,810 करोड़ रुपये है और इसका P/E रेशियो 74.11 पर है। कंपनी पर कुल कर्ज 95.8 करोड़ रुपये का है। बीते एक महीने में इस स्टॉक में रोजाना औसतन 1.46 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई है, जो निवेशकों की सक्रिय रूझान को संकेत देता है।
रामा स्टील के शेयर रिटर्न
रिटर्न की बात करें तो इस शेयर ने पिछले 1 साल में -2.11% और 2025 के YTD आधार पर -3.65% का नकारात्मक रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 3 वर्षों में इसने 144.73% और 5 वर्षों में 3,121.34% का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जो इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 2.92% की तेजी के साथ यह 11.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Rama Steel Share Price: Buy or Sell? What is the right decision after 2.92% jump in Rama Steel?
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am