Tata Communications ltd Share: टाटा के इस शेयर में दिख रही जबरदस्त तेजी, एक्सपर्ट बोले- अभी खरीदो, डबल फायदा होगा!
Tata Communications ltd Share: टाटा के इस शेयर में दिख रही जबरदस्त तेजी, एक्सपर्ट बोले- अभी खरीदो, डबल फायदा होगा!

(Tata Communications ltd Share, Image Credit: Meta AI)
- टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर ₹1818 तक उछला।
- मैक्वेरी ने 33% अपसाइड के साथ ₹2,300 का टारगेट दिया।
- ICICI सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर 'BUY' कॉल दी है।
Tata Communications ltd Share: बुधवार, 2 जुलाई 2025 को घरेलू बाजार में कमजोरी के बावजूद टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखी गई है। कंपनी के शेयर ट्रेडिंग के दौरान 5% से ज्यादा उछल गया और 1818 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इससे पहले मंगलवार को शेयर 1725.80 रुपये पर बंद हुआ था।
ब्रोकरेज की रिपोर्ट से पकड़ी रफ्तार
इस बढ़ोतरी के पीछे ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी की रिपोर्ट का बड़ा योगदान रहा। मैक्वेरी ने टाटा कम्युनिकेशंस पर अपनी कवरेज की शुरुआत की है और इसे 'Outperform' रेटिंग देते हुए 2,300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। यानी मंगलवार के बंद मूल्य से करीब 33% तक की तेजी की उम्मीद जताई गई है।

3 वर्षों में स्टॉक की कीमत डबल हो सकती है
उनका मानना है कि कंपनी का ग्रोथ आउटलुक काफी मजबूत है और अगले 3 वर्षों में स्टॉक की कीमत दोगुनी हो सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, टाटा कम्युनिकेशंस वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क में से एक है और यह कॉर्पोरेट्स के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
ROIC में गिरावट, लेकिन भविष्य बेहतर
FY21 से FY23 तक कंपनी का रिटर्न ऑन इन्वेस्टेड कैपिटल (ROIC) ऐवरेज 16% रहा, जो अब घटकर FY25 में करीब 11% तक आ गया है। यह गिरावट हाल ही में डिजिटल पोर्टफोलियो में किए गए अधिग्रहणों के कारण हुई है। हालांकि, ब्रोकरेज को विश्वास है कि यदि भविष्य में और अधिग्रहण नहीं होते, तो FY28 तक ROIC 20% से ऊपर जा सकता है।
ब्रोकरेज फर्म की राय
ICICI सिक्योरिटीज ने भी साल की शुरुआत में टाटा कम्युनिकेशंस की रेटिंग को 'HOLD' से बदलकर 'BUY' कर दिया था और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,840 रुपये कर दिया था। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक की गिरावट ने इसे आकर्षक वैल्यूएशन पर ला दिया है, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना नजर आ रही है। हाल ही में इस स्टॉक पर नजर रखने वाले 9 विश्लेषकों में से 6 ने 'BUY', 1 ने 'HOLD' और 2 ने 'SELL' करने की सलाह दी है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शेयर दिन के दौरान 5% से ज्यादा चढ़कर ₹1818 के उच्च स्तर तक पहुंच गया।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Tata Communications ltd Share: This Tata stock is seeing tremendous growth, experts said- buy it now, you will get double benefit!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm