BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Share Market Today 24 November: क्या आज मार्केट भरेगा उड़ान? सेंसेक्स-निफ्टी से मिले धमाकेदार संकेत, निवेशकों की धड़कनें तेज!

गिफ्ट निफ्टी करीब 26,166 पर ट्रेड कर रही है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभाग 89 अंक ज्यादा है। यह बढ़त संकेत देती है कि भारतीय शेयर बाजार …

(Share Market Today 24 November / Image Credit: IBC24 News Customize)

(Share Market Today 24 November / Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 24 Nov 2025 | 9:08 amModified: 24 Nov 2025 | 9:10 am
HIGHLIGHTS
  1. भारतीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुलने के संकेत, ग्लोबल तेजी का समर्थन।
  2. गिफ्ट निफ्टी 26,166 के पास, निफ्टी फ्यूचर्स से 89 अंक ऊपर-सकारात्मक ओपनिंग की उम्मीद।
  3. कच्चे तेल में गिरावट, सोना स्थिर और डॉलर इंडेक्स 100.25 के आसपास।

नई दिल्ली: Share Market Today 24 November: दुनियाभर के बाजारों में आई मजबूती के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी-50 बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याद दरों में कटौती की संभावनाओं ने एशियाई बाजारों को मजबूत किया, जबकि वॉल स्ट्रीट भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, शुक्रवार को भारतीय बाजार दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 400 अंक फिसलकर 85,231.90 पर और निफ्टी 124 अंक गिरकर 26,068 पर बंद हुआ था।

इस हफ्ते बाजार की दिशा किस ओर?

आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कई प्रमुख घटनाओं पर रहेगी। इसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी खबरें, दूसरी तिमाही जीडीपी आंकड़े, रुपये की चाल, विदेशी निवेशकों का रुझान, सोने के दाम, वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां और अन्य घरेलू अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतक शामिल हैं।

एशियाई बाजार का हाल

अमेरिकी बाजारों की तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती की उम्मीदों से एशिया में सकारात्मक माहौल देखा गया। जापान का बाजार अवकाश के कारण बंद रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.28% चढ़ गया और कोस्डैक में 0.5% की तेजी दर्ज की गई।

गिफ्ट निफ्टी अपडेट

गिफ्ट निफ्टी लगभग 26,166 पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 89 अंकों का प्रीमियम दर्शाता है। जो यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट की मजबूत क्लोजिंग

अमेरिकी शेयर बाजार सप्ताह के अंत में मजबूती के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स 1.08% चढ़कर 46,245.41 पर, एसएंडपी 500 लगभग 1% उछलकर 6,602.99 पर और नैस्डैक इंडेक्स 0.88% की तेजी के साथ 22,273.08 पर बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व का संकेत

न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स ने कहा कि फेड बिना मुद्रास्फीति को जोखिम में डाले निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इससे वैश्विक बाजारों का सेंटिमेंट और मजबूत हुआ।

मुद्रा बाजार की स्थिति

डॉलर इंडेक्स 100.25 के आसपास स्थिर रहा। वहीं, जापानी येन 156.71 प्रति डॉलर पर कमजोर हुआ। यूरो 1.1506 पर स्थिर और पाउंड स्टर्लिंग 1.3093 डॉलर के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

सोने का हाल

सोने के भाव स्थिर रहे। पिछले सत्र में 0.1% गिरावट के बाद कीमतें लगभग 4,070.08 डॉलर प्रति औंस पर बनी रहीं।

कच्चे तेल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 0.13% फिसलकर 62.48 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.16% गिरकर 57.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ, वैश्विक बाजारों की मजबूती और गिफ्ट निफ्टी के प्रीमियम ट्रेडिंग से सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Share Market Today 24 November: Will the market take off today? Sensex and Nifty provide strong signals, sending investors' heartbeats racing!

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm